Home उत्तर प्रदेश किशोरी लाल क्लब ने ली 1-0 की बढ़त

किशोरी लाल क्लब ने ली 1-0 की बढ़त

PRAYAGRAJ NEWS: किशोरी लाल क्लब ने सावित्री देवी क्लब को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की क्रिकेट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। सावित्री देवी क्लब मैदान बसवार में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के पहले मैच में सावित्री देवी क्लब ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन (संग्राम सिंह 38 नाबाद, मानस शुक्ला 29 नाबाद, अमन पाल 18, सूरज कुमार 16, रामजी धुरिया 2/22, शिवम यादव, प्रिंस पाल व अखिलेश यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 23.2 ओवर में दो विकेट पर 171 रन (आदर्श पांडेय 70, वंश केसरवानी 52 नाबाद, अंकुर सिंह यादव 23 नाबाद, सूरज कुमार व संग्राम सिंह एक-एक विकेट) बना लिए।