PRATAPGARH NEWS: जिले के पट्टी कोतवाली के एक महाविद्यालय के बीए की छात्रा के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पीड़िता के पिता ने पट्टी कोतवाली में की तो पुलिस मामले की पड़ताल के लिए आरोपियों के गांव पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव की युवती पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक महाविद्यालय की छात्रा है। शनिवार को छुट्टी के बाद वह उपाध्यायपुर नहर से पैदल घर जा रही थी। इस दौरान आरोप है कि उपाध्याय पुर प्राथमिक विद्यालय की पुलिया से पहले दो युवक उसे पकड़कर एक घर में घसीट ले गए। जहां पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसे रास्ते में फेंककर युवक फरार हो गए। छात्रा किसी तरह से रोते बिलखते घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता उसे लेकर कोतवाली आए। पुलिस छात्रा के साथ महिला पुलिस लेकर घटनास्थल पर गई और पड़ताल की। सूचना मिलने पर एएसपी शैलेंद्र लाल व सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी पट्टी कोतवाल अभिषेक सिरोही भी मौके पर गए और मामले में जांच पड़ताल की।
कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी है







