PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जतायी है। लालगंज कोतवाली के एक गांव के पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पंाच मार्च की शाम करीब पांच बजे उसकी चौदह वर्षीया पुत्री घर से शौच के लिए निकली थी। घर न लौटने पर काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।







