BHADOHI NEWS: राष्ट्रीय लघु उद्योग लिमिटेड (एनएसआइसी) प्रयागराज व ऑल इंडिया कारपेट ऑल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोशिएशन (एकमा) के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन के एकमा सभागार में नेटवर्क के माध्यम से ई-कॉमर्स को (ओएनडीसी) सक्षम बनाना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान एनएसआइसी के सीनियर ब्रांच मैनेजर जेपी सिंह ने कहा कि डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपेन नेटवर्क (ओएनडीसी) भारत सरकार द्वारा समर्थित एक तकनीकी अवसंरचना है। यह एक नेटवर्क केंद्रीत मॉडल है। जहां खरीद और विक्रेता किसी भी प्लेटफ़ॉर्म व एप्लिकेशन का उपयोग किए गए बिना लेन-देन कर सकते हैं। बशर्ते प्लेटफॉर्म व एप्लिकेशन इस खुले नेटवर्क से जुड़े हों। उन्होंने कहा कि सरल शब्दों में ओएनडीसी एक डिजिटल रोड नेटवर्क की तरह है। कार्यशाला में कालीन निर्माण में प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल पर लोन उपलब्ध कराएं जाने पर चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान उद्यम पंजीकरण संख्या के माध्यम से उद्यमियों ने अपना पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त किया। उपस्थित अधिकारियों से संबंधित प्रश्न पूछकर जानकारी हासिल की। इस मौके पर सहायक आयुक्त उद्योग अशोक कुमार, एकमा मानद सचिव पीयूष बरनवाल, एक्सिस बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सुनील दुबे, डिप्टी जनरल मैनेजर एनएसआइसी तुफैल अहमद, चीफ मैनेजर एफ एंड ए प्रदीप कुमार, रविकांत कालीन निर्यातक जयप्रकाश गुप्ता, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, राजकुमार बोधरा, सुजीत जायसवाल, अमित मौर्य व सादिक अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







