5 बकरियों की मौके पर मौत, घायल बच्चे का इलाज जारी
JALAUN NEWS: कालपी तहसील के ग्राम सन्दी में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक गंभीर रूप से घायल हो गया और पांच बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सन्दी निवासी नफीस पुत्र छिद्दू, उम्र लगभग 5 वर्ष, अपनी बकरियों को चराने खेतों में गया था। इसी दौरान अचानक आसमान में बादल घिरे और तेज बिजली चमकी। नफीस और उसकी बकरियों का पेड़ के पास गिरने वाली आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। घटना में नफीस बुरी तरह झुलस गया जबकि पास खड़ी पांच बकरियां मौके पर ही दम तोड़ गईं। आसपास के पशुपालकों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिन्होंने घायल नफीस को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तहसील अधिकारी अभिनव तिवारी ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया जाएगा और यदि स्थिति कानूनी रूप से उपयुक्त पाई गई, तो पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।







