Home उत्तर प्रदेश कार की टक्कर से बाइक चालक और सवार जख्मी

कार की टक्कर से बाइक चालक और सवार जख्मी

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बा में नेशनल हाईवे पुवायां रोड पर बाइक सवार को कर चालक ने टक्कर मारकर रौंद दिया जिससे बाइक चालक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सी एच सी पर पर भर्ती कराया गया है।गांव मियांपुर कॉलोनी निवासी सर्वेश मंडल गुरुवार को अपनी बाइक पर पीछे गांव के मधई को बैठाकर मोहम्मदी आ रहे थे नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से आ रही कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग छिड़क कर सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है।