श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शहरवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से हुआ सफल
FATEHPUR NEWS: शहर में पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पत्थरकटा चौराहे के समीप एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसका आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री पूनम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रसाद के रूप में मुख्य रूप से स्वादिष्ट पंजीरी, चरणामृत और मीठी खीर का वितरण किया गया। आयोजक पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और सद्भाव का वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का पाठ और भंडारा शहरवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से सफल रहा। इस भंडारे को सफल बनाने में कई गणमान्य व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रधान लिपिक विनोद कुमार श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, ओम श्रीवास्तव, गायत्री सिंह, सरोज मौर्य, चंद्र माधव श्रीवास्तव, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव और देवनाथ धाकड़े प्रमुख रूप से शामिल थे।







