एएसपी, सीओ ट्रैफिक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया रक्तदान
BHADOHI NEWS: कारगिल विजय दिवस के मौके पर शनिवार को पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर पुलिस अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एडिशनल एसपी शुभम अग्रवाल व सीओ ट्रैफिक राजीव सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य शहीदों की स्मृति में रक्तदान के माध्यम से उनकी शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इसके साथ ही रक्तदान महादान और आओ करें रक्तदान, हो स्वस्थ भारत का निर्माण के संदेश को आमजन तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश सेवा और सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।







