Home उत्तर प्रदेश कांशीराम की जयंती पर अनुप्रिया पटेल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कांशीराम की जयंती पर अनुप्रिया पटेल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

LUCKNOW NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) रविवार को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने महान विचारक, समाज सुधारक, बहुजन नायक एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की 92वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम का जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। उनकी तपस्या और संघर्ष हमें समाज में समानता और अधिकारों की लड़ाई के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।