कांवरियों की सेवा में लगे लोग
BHADHOHI NEWS: डीघ ब्लाक के कोइरौना बाजार कलिंजरा तिराहे से होते हुए प्रयागराज से गंगा जल लेकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में कांवरियों का जत्था बाबा सेमराधनाथ में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं। कलिंजरा तिराहे पर फल, आलू, हलवा, चाय, ठंडा व गर्म पानी से खूब सेवा किया गया। कांवरियों के लिए टेंट लगाकर तिरपाल बिछाकर विश्राम कराया जा रहा है। आयोजन टीम के प्रमुख सदस्य रमेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही जनपद के बड़ी संख्या में शिवभक्त आ रहें। कांवरियों के विश्राम और जलपान की व्यवस्था कर सेवा करना पुनीत कार्य है। श्री त्रिपाठी ने समाजसेवियों से आग्रह किया है धर्म में रत भगवान के भक्तों की सेवा में आगे आए और अपने जीवन को धन्य करें। इस मौके पर समिति के सदस्य अशोक मिश्र शास्त्री, मयंक त्रिपाठी, केशव कनौजिया, नागराज, लालचंद प्रजापति, विनोद मिश्र जेजे, अस्मित दूबे, शनि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







