नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए कांवड़ यात्री शिविर का उद्घाटन कर चेयरमैन ने कांवरियों को किया समर्पित
BHADOHI NEWS: श्रावण मास की शुरुआत के साथ कांवरियों का जाना-माना शुरू हो गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के रजपुरा में कांवरियों की सेवा के लिए कांवड़ यात्री शिविर बनाया गया है। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। जिसे कांवरियों को समर्पित कर दिया गया। इस दौरान शिविर में कांवरियों को आराम व रात्रि विश्राम करने के लिए चारपाई की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही साथ शिविर में उनके भोजन व चाय-नाश्ता आदि की भी व्यवस्था की गई है। जहां पर कांवरियों के लिए दवाएं भी उपलब्ध रहेगी। यह कांवड़ यात्रा शिविर 24 घंटे खुले रहेंगे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। ऐसे में उन्होंने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों से कहा कि वें कांवरियों की सेवा में कोई कमी आने न दे। इसके साथ ही साथ चेयरमैन ने कांवड़ यात्री शिविर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर तथा उसके आस-पास गंदगी न होने दें। प्रतिदिन नियम रुप से शिविर और उसके आस-पास की सफाई कराए। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि एवं सभासद डॉ.मो.अतहर अंसारी, सभासद गुलाम हुसैन संजरी, कर अधीक्षक अशोक कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, हारुन खां सहित फूलचंद मौर्य, नान्हक यादव व रमेश प्रजापति आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







