आयोजकों को सम्मानित करते जिपं अध्यक्ष
BHADOHI NEWS: श्रावण मास को देखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी भदोही द्वारा नगर के पिलर नं.44 पर कांवरिया सेवा समिति के माध्यम से शिविर लगाकर शिवभक्तों के लिए भव्य भंडारा चल रहा था। जहां पर सोसाइटी की चिकित्सकीय टीम द्वारा चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही थी। उसका समापन कर लिया गया।
इस दौरान सपामन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शिवभक्तों की खूब सेवा की गई। कांवड़ियों की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, गोपाल कृष्ण, अभय श्रीवास्तव, कमल कुमार व विनोद कुमार गुप्ता को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोसाइटी के सचिव डॉ.भारतेंदु द्विवेदी ने कहा कि इस स्थान पर शिवभक्तों को भोजन विश्राम और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध गई और यह प्रयास सफल रहा। इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों का मैं आभारी हूं। जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर सेवा की। जितेंद्र गुप्ता द्वारा इस स्थान पर रेडक्रॉस सोसाइटी को जो सहयोग प्राप्त हुआ उसके लिए भी रेडक्रॉस आभारी है। इस मौके पर नगर पंचायत ज्ञानपुर अध्यक्ष डॉ.घनश्याम दास गुप्ता, अरविंद भट्टाचार्य, प्रमोद दुबे, राकेश कुमार वर्मा व अभय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें। कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।







