LAKHIMPUR KHERI NEWS: छ: दिसम्बर को जिला कांग्रेस भवन लखीमपुर खीरी पर जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी ने भारत रत्न संविधान निर्माता डा०भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया तथा उसी दिन एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसे तमाम कांग्रेस जनों ने सम्बन्धित भी किया। इस मौके पर अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस आयोजन पर मुख्य रूप से डा०रईस अहमद उस्मानी मुख्य संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी, राम पाल शाक्य महासचिव, हरगोविंद वर्मा उजार गूम महासचिव, राजेंद्र प्रसाद गुप्त जिला सचिव, जमील अहमद कुरैशी जिला सचिव, कोमल सिंह पूर्व महिला सभा जिलाध्यक्ष, सरोजिनी अवस्थी पी.सी.सी., चन्द्र प्रभा अवस्थी भावी महिला सभा जिलाध्यक्ष, शक्ती सरन गौतम भावी जिला सचिव अल्पसंख्यक विभाग, गुलफाम अहमद अन्सारी, मोहम्मद रिजवान (सेवकहा पुरवा), प्रदीप कुमार अवस्थी, संजय कुमार व रमेश कुमार (रमुवा पुर जंगली) आदि कांग्रेस जन अन्त तक उपस्थित रहे।







