JHANSI NEWS: कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक पूर्व प्रदेश सचिव अमीर चंद आर्य की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नगर निगम से महानगर की दलित बस्तियों खुशीपुरा , कालीमाई तालपुरा व पठौरिया आदि में बरसात के मौसम में विकराल रुप धारण करने वाली जल भराव की समस्या के निराकरण की मांग की। इन मुहल्लो में वारिश का पानी लोगों में घरों में भर जाता है। लोगो को हर साल परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त समस्या का स्थायी निराकरण किया जाये. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों द्वारा समस्या को लेकर नगर निगम के महापौर को 14 जुलाई को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया. बैठक में हरिओम श्रीवास्तव, उमा चरण वर्मा, दीपक पासवान, पवन राज,जुगल किशोर, हरिशंकर , ब्रजमोहन व दयाल दास आदि मौजूद रहें।







