PRATAPGARH NEWS: सरकार की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतज़ाम किए गए थे। अधिकांश कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हीरागंज, कुंडा, प्रतापगढ़ निवासी एवं कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर (सुल्तानपुर) संदीप त्रिपाठी ही प्रतापगढ़ जिले के एकमात्र ऐसे कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे, जो पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बचते हुए बनारस पहुँचने में सफल रहे।उन्होंने अपने एक साथी हीरागंज निवासी सूरज तिवारी के साथ कांग्रेस के कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत उन्हें बनारस में गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन संदीप त्रिपाठी जैसे समर्पित कार्यकर्ता हर बाधा को पार कर संगठन के कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता की ताक़त को सामने लाते रहेंगे।







