सम्मान पाकर कांग्रेसजनों ने भावुक होते हुए इसे अपने लंबे राजनीतिक संघर्ष और पार्टी के प्रति समर्पण का बताया सम्मान
BHADOHI NEWS: कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को गंगारापुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व.झुल्लुर राम बिंद की चैथी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मान पाकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भावुक होते हुए इसे अपने लंबे राजनीतिक संघर्ष और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान बताया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय एवं जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि स्व.झुल्लुरबिंद कांग्रेस के ऐसे जमीनी नेता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के कमजोर, किसान और मजदूर वर्ग की आवाज को सदैव बुलंद किया। उनका पूरा जीवन कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। ऐसे कर्मठ नेताओं की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन, मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर सुरेशचंद्र मिश्र, किसान कांग्रेस सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक दिलीप मिश्र, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश गौतम एवं संजू कनौजिया ने कहा कि स्व.झुल्लुरबिंद का जीवन संगठन, समाज और किसानों के हितों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसेवा की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने मनरेगा बचाव संग्राम के तहत चल रहे 45 दिवसीय आंदोलन को सफल बनाने के लिए लोगों का सहयोग भी मांगा।
इस मौके पर राजेश्वर दुबे, संतोष धोबी, सुमित शुक्ला चिंटू, शक्ति मिश्र, करण मौर्य, मुस्ताक अहमद, दिनेश बिंद, अजय प्रजापति, इंद्रदेव बिंद, प्रवीण बिंद, सोमनाथ गौतम, उमाशंकर बिंद राजबली यादव, रामकिशन यादव, लल्लन गुप्ता, बलिराम, इंद्रजीत बिंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता अभोली ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर बिंद व संचालन सुरियावां ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चैहान ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ बिंद ने सभी का आभार जताया।







