Home इटावा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने पौधरोपण किया

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने पौधरोपण किया

ETAWA NEWS: शनिवार को भारतीय युवा कांग्रेस के 65 वे स्थापना दिवस पर इटावा विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नरसेंद्र यादव ने अड्डा पाए पर वृक्षारोपण किया। नरसेंद्र यादव ने बताया कि 1960 में युवाओं की बात रखने के लिए कांग्रेस पार्टी ने युवाओं का संगठन बनाया था यादव ने कहा आज देश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में इतनी बेरोजगारी है पेपर लीक हो रहे पर सरकार सो रही युवा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की लड़ाई लड़ेगी और युवाओं को न्याय दिलाया जाएगा साथ उत्तर प्रदेश में नफरत भरी राजनीति का शिकार युवाओं को होना पड़ रहा है पर कांग्रेस पार्टी मोहब्बत भरी राजनीति का पैगाम लेके सड़कों पर उतरेगी ओर सरकार को जबाव देगी वृक्षारोपण करने वालों में नरसेंद्र यादव,
गोरे लाल कठेरिया, शैलेन्द्र यादव, गोलू गुप्ता, राहुल तिवारी आदि युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहे।