Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक पर 25 हज़ार का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के...

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर 25 हज़ार का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के प्रयास तेज

JALAUN NEWS: कोंच कोतवाली में पंजीकृत अपराध संख्या 179/25 के तहत फरार चल रहे कांग्रेस क़े पूर्व विधायक राम प्रसाद अहिरवार और उनके सहयोगी अमित वाल्मीकि की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने आरोपियों पर 25,000 रूपये का इनाम घोषित किया है। संबंधित पुलिस इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि दोनों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।