Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस का स्थापना दिवस शहर से गांवों तक मनाया गया

कांग्रेस का स्थापना दिवस शहर से गांवों तक मनाया गया

FATEHPUR NEWS: कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस रविवार को जनपद में शहर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने और जनहित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। शहर क्षेत्र के सैयदवाड़ा वार्ड में शहर महामंत्री वकील खान तथा खंभापुर वार्ड में शहर उपाध्यक्ष बसीर अहमद के नेतृत्व में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं बिंदकी तहसील के जनता गांव में नगर अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, खागा तहसील के छिवलहा गांव में जिला महामंत्री आरिफ खान, बहुआ ब्लॉक के शाह कस्बे में युवा नेता नवनीत तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अलावा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चौड़गरा में जिला उपाध्यक्ष राकेश शास्त्री तथा हंसवा ब्लॉक में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के संयुक्त नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। हंसवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा शासनकाल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि आज आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने मनरेगा भुगतान को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम में इं. देवी प्रकाश दुबे, शेख एजाज अहमद, सहाब अली और सुधीश पांडेय ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।