Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस का जारी है मनरेगा बचाओ आंदोलन

कांग्रेस का जारी है मनरेगा बचाओ आंदोलन

PRAYAGRAJ NEWS: बकसेड़ा में कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैपाल में मनरेगा कार्ड धारकों के मजदूरों की समस्या को सुना गया। चैपाल को संबोधित करते हुए अहमद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए मनरेगा कानून को वर्तमान भाजपा सरकार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। नए कानून के तहत मजदूरों के काम करने और न्यूनतम मजदूरी पाने के अधिकार छीने जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों को दरकिनार करके काम ठेकेदारों को दिया जा रहा है और राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पार्टी मजदूरों की व्यथा सुनने और उनके हक की लड़ाई लिए लड़ने के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी है। 8 घंटे के काम के बाद मात्र 289 रुपये मिलते हैं। और पूरा 100 दिन का काम भी नहीं मिलता।सभी ने हाथ उठाकर मनरेगा योजना को दोबारा बहाल करने का समर्थन दिया। कांग्रेस पार्टी ने चैपाल के माध्यम से सरकार से मजदूरों के हितों के लिए निम्न चार मांगें की। काम की गारंटी, मजदूर की गारंटी,जवाबदेही की गारंटी, मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी, काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम वेतन 400 रुपये होना आवश्यक है।विधानसभा प्रभारी निशा सिंह ने कहा कि मनरेगा में हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गांरटी मिलती थी। परन्तु अब आपके पास कोई गारंटी नहीं रहेगी। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता कार्तिकेय पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय, वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, मस्तराम पाल, डा.अमर सिंह पटेल, कमल सरोज, राम लखन गौतम, संगीता पटेल, शिवकुमारी पाल, राजवन्ती देवी, कमलावती देवी, प्रभावती देवी, मो.वसीम,राम अवध पाल, मंगरु सरोज, लल्लन भारतीया, मुलायम यादव, राम कैलाश भारतीया, उमेश पाल आदि लोग उपस्थित रहे।