PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय सिकंदरा में गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने ध्वजारोहण करते हुए अमर शहीदों और बलिदानी वीरों की गाथा को नमन करते हुए कहा कि।आज हम 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को बधाई देते हुए अपने शहीदों के शौर्य एंव वीरता और पराक्रम को शत-शत नमन करते हुए आज हम सभी कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता से अनुरोध करते हैं की सभी लोग अपने जांबाज शहीदों की शहादत और कुर्बानियों की याद में अपने अपने घरों पर झंडे लगाएं और अपने आदर्श गांधी, नेहरू, पटेल, के सपनों को साकार करने के लिए कमर कस कर सड़कों पर उतरकर देश के गरीब, बेरोजगार, नवयुवकों, के लिए काम करें तभी देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, और देश आगे बढ़ेगा। ब्लाक अध्यक्ष गण सुरेश पटेल, मोहम्मद शमीम, सुरेन्द्र यादव, महासचिव सुनील पाण्डेय, सददाम हुसैन सिद्दीकी, इंद्रजीत पटेल, जगत बहादुर पटेल, मोहम्मद फैयाज, राम चन्द्र पटेल, मानिक चन्द्र मौर्या, मोहम्मद नसीम, श्याम बाबू गुप्ता, राजूपाल, राजा सोनी, मोहम्मद वसीम आदि लोग उपस्थित रहे।







