Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

PRATAPGARH NEWS: बुधवार को उ0 प्र0 कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं ज़िलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक दानिश माबूद ने जेल रोड स्थित रेल फाटक संख्या 82A-SPL  पर आर0ओ0बी0 अथवा आर0यू0बी0 निर्माण को लेकर पदाधिकारियों संग हस्ताक्षर अभियान चलाया और इसके बाद रेल मंत्री भारत सरकार को पोर्टल पर ज्ञापन भेज कर जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद एक आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता दानिश माबूद ने तथा संचालन उत्कर्ष उपाध्याय ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए दानिश माबूद ने कहा कि हम पिछले 7-8 सालों से जेल रोड पर R.O.B./R.U.B. के निर्माण को लेकर संघर्षरत है। पूर्व में भी हमारे संगठन द्वारा रेल मंत्री, राज्य मंत्री, डीआरएम, मंडल कमिश्नर, जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ को इस समस्या से अवगत कराकर ज्ञापन सौपा जा चुका है, किन्तु उक्त विभागों के कानों पर अभी तक जू नहीं रेंग रही है। रेल फाटक जंक्शन प्रतापगढ़ के निकट स्थित है। अधिकतर समय रेलों के आवागमन व शंटिंग के कारण फाटक बंद रहता है, जिससे दिनभर उक्त स्थल पर भीषण जाम की गंभीर समस्या बनी रहती है। प्रतिदिन भीषण जाम के कारण स्कूली वाहन, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड गाड़ी, तथा कोई घटना होने पर पुलिस वाहन भी घंटो जाम में फंसे रहते हैं। जिससे इस कठिनाई के कारण आम जनमानस में गंभीर रोष व्याप्त है। चौक घंटाघर के निकट स्थित इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन लगभग 20 हज़ार लोग विधानसभा रानीगंज होते हुए जनपद जौनपुर और विधानसभा पट्टी होते हुए जनपद सुल्तानपुर की ओर जाते हैं। अधिकतर समय फाटक बंद होने के कारण दिनभर भीषण जाम की गंभीर समस्या बनी रहती है, यहां तक की एंबुलेंस में रोगियों को जान तक गवानी पड़ी है। हम सभी कांग्रेसजन मांग करते है कि स्थलीय निरक्षण के बाद निर्माण कार्य जल्द प्रारम्भ हो। संचालन कर रहे उत्कर्ष उपाध्याय ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक, हम कांग्रेसजन चुप नहीं बैठेंगे और यदि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो हम सभी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगेक्षजिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। मुख्य रूप से शाहिद अली, अली हुसैन, सुहैल अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश सरोज, मो0 अशरफ, शाद सिद्दीकी, फरीद अहमद, वसीम अहमद, रियाज़ सुल्तान, मो0 आमिर आदि उपस्थित रहे