JHANSI NEWS: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रकोष्ठ का झांसी जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास को
नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने श्रीवास की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति वर्ग के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। नियुक्ति के बाद श्रीवास ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।







