Home उत्तर प्रदेश कांग्रेसियों ने तीनों मृतक बच्चों के परिजनों से मिले कर जताया शोक

कांग्रेसियों ने तीनों मृतक बच्चों के परिजनों से मिले कर जताया शोक

PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम मनसैता थरवई, पूरंतारा व बहमलपुर में जाकर मनोज पाल,शशि कुमार गौतम व रवि पाल का लड़का जो नहाने के लिए अपने दोस्तों के साथ भीम कुंडा में नहाने गए थे जिसमें शशांक पाल उम्र 16 वर्ष पुत्र मनोज पाल,उत्कर्ष पाल उम्र 14 वर्ष रवि पाल,अभिषेक गौतम उम्र 14 वर्ष पुत्र शशि कुमार,नहाते समय गहरे पानी में पहुंच गए जहां से तीनों डूब गए और उनकी दुखद मृत्यु हो गई।कांग्रेस पार्टी सभी तीनों मृतकों के परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रेषित करती है और इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। परमात्मा उनकी आत्मा और परिवार को इस दुःख की घड़ी में इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस पार्टी के सलीम टाइगर,सुनील कुमार पांडे, सुशील गौतम,शिशिर गौतम,मो.शमीम,प्रेमा देवी,सीमा देवी,मोना देवी,महिमा राय,रुचि,सौम्या आदि लोग उपस्थित रहे।