Home उत्तर प्रदेश कांग्रेसियों को वाराणसी जाने से रोकते हुए पुलिस ने किया नजर बंद

कांग्रेसियों को वाराणसी जाने से रोकते हुए पुलिस ने किया नजर बंद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष हुए हाउस अरेस्ट

FATEHPUR NEWS: जनपद में कांग्रेस नेताओं को वाराणसी जाने से पुलिस ने रोक दिया गया है। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। ये नेता वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की गिरफ्तारी का विरोध करने जा रहे थे।
पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए अजय राय को वाराणसी में हाउस अरेस्ट किया गया था। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। वहीं शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने आरोप लगाया है कि केंद्र और प्रदेश सरकार अपनी विफलताएं छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से हटा देगी।