Home उत्तर प्रदेश कलीम खान ने पावर लिफ्टिंग  चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

कलीम खान ने पावर लिफ्टिंग  चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

MIRZAPUR NEWS: मेजर ध्यानचंद के जन्म उत्सव एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में शनिवार को जसोवर पहाड़ी स्थित स्टेडियम में महिला एवं पुरुष पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) में रामबाग चकबंदी निवासी कलीम खान ने बाजी मारी और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कलीम खान (प्रथम स्थान) आदर्श (द्वितीय स्थान) दिनबंधु (तृतीय स्थान) बने रहे। जबकि कलीम खान को प्रथम स्थान आने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने सम्मानित किया। वहीं कलीम खान की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। इस मौके पर उनके दोस्तों और करीबियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।