KUSHINAGAR NEWS: माता पिता की दुलारी, आज्ञाकारी पुत्री साध्वी त्रिपाठी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने फूफा देवता प्रसाद त्रिपाठी जो प्रोफेसर रहे हैं उनकी रचनाओं को पढ़ पढ़ एक कवियित्री बनी साध्वी को अपने माता जी से गीत संगीत का गुर सीखने को मिला, परिवार के रहन सहन ने इन्हें समाजसेविका बना दिया, फिर रंग -मंच से कला की बारीकियों को इन्होंने अपने में पिरोया और एक अभिनेत्री भी बन बैठी। साध्वी त्रिपाठी को अपने पिता गुरु प्रसाद त्रिपाठी और माता विंदुमती त्रिपाठी से दुनिया की रीति- रिवाज समझने को मिला।साध्वी एम बीए तक की शिक्षा ग्रहण की हैं।लखनऊ सीटी मांटेसरी से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर कालेजों की ओर मुखातिब हुईं, इनके अंदर कला की बारीकियां कूट कूट कर भरी हुई हैं, अति मिलनसार प्रवृत्ति की इस अदाकारा में लेस मात्र का घमंड नहीं है ।दर्जनों धारावाहिक करने के बाद ये कई हिंदी फिल्मों में विभिन्न तरह का किरदार निभा चुकी हैं। इस सुंदर और सुशील अभिनेत्री में कला के प्रति काफी लगाव है । ये एक तजुर्बेदार अभिनेत्री हैं। राम नगरी अयोध्या की पली बढ़ी साध्वी त्रिपाठी के अंदर तो अभिनय की क्षमता भरी पड़ी ही है साथ साथ-इन्हें काव्य पाठ की भी अच्छी हुनर है और गायन में भी ये पीछे नहीं है। अपने माता जी से इन्होंने गायकी की बारीकियां सीखी हैं। ये अपने माता- पिता को ही अपना आदर्श मानती हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि भी साहित्य और शिक्षा से जुड़ा रहा है। एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुशीनगर आई थीं। बुद्ध मंदिर प्रांगण में हुई एक मुलाकात के दौरान भोजपूरी फिल्मों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में साध्वी त्रिपाठी ने कहा कि देखिए भोजपूरी भाषा कोई खराब भाषा नहीं है, रही बात भोज पूरी फिल्मों में अश्लीलता की तो यह कुछ हद तक सही है कि इसमें अश्लीलता दिख जाती है। अगर यही हटा कर साफ सुथरी फिल्मों और एल्बमों का निर्माण हो तो इसके दर्शक कम नहीं हैं, लेकिन आज स्थिति ये है कि कोई भी मां बाप अपने बच्चों को भोजपूरी सिनेमा देखने की छूट नहीं देते हैं l साध्वी का कहना है कि भोजपूरी सिनेमा एल्बम आदि में फूहड़पन का जो लेवल लग गया है जिसके चलते भोजपूरी के अच्छे फिल्म भी उसी श्रेणी में गिने जा रहे हैं। इस धारणा को फिल्म निर्माता ही दूर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इसके लिए सर्व प्रथम सूबे के मुख्य योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करूंगी l राज्य में फिल्म सिटी बनाए जाने से प्रदेश की प्रतिभाओं को अपने तजुर्बे को बिखेरने का अवसर मिलेगा।







