Home उत्तर प्रदेश कलश यात्रा के साथ किया गुरु रविदास कथा का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ किया गुरु रविदास कथा का शुभारंभ

SAHARANPUR NEWS: चिलकाना गुरु रविदास जी की मंगल कलश यात्रा का किया आयोजन। कोठीवाला मोहल्ले के रविदास नगर मे श्रीगुरु रविदास महाराज की अमृत मय कथा का शुभारंभ आज नगर में कलश यात्रा निकाल कर किया गया। मंगल कलश यात्रा नगर के मोहल्ला कोठीवाला में श्रीगुरु रविदास मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मोहल्ला कांजीमल, मेन बाजार सुल्तानपुर व मोहल्ला सरवर वाला मोहल्ले से होते हुए कथा प्रांगण में पहुँची। कथावाचक श्री आनन्द सागर महाराज जी ने बताया कि साप्ताहिक कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ आज से शुरू हो रहा है तथा एक सप्ताह तक यह कथा श्री गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में शाम 7 बजे से प्रारंभ होगी और रात्रि 10 बजे तक चलेगी। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से आकाश काशी, रविकुमार , सन्दीप कुमार, ईसम सिंह, मा0 सन्दीप, सुखदेव, दीपक, सुनीता, संतोष, सावित्री, रविता, सीखा आदि सैंकड़ो भक्त शामिल रहे।