JHANSI NEWS: जिला साहू समाज एवं राम जानकी मंदिर साहू समाज झांसी ट्रस्ट की संयुक्त बैठक साहू धर्मशाला में जिला साहू समाज के अध्यक्ष सचिन साहू एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 15 मार्च रविवार को साहू समाज की आराध्य देवी मां भक्त शिरोमणि कर्मा बाई की जयंती को भव्य एवं दिव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम में भामाशाह की नियुक्ति की जाएगी। सामाजिक सेवाओं के आधार पर सर्वसम्मति से विनोद साहू (छिया), मधु टेंट हाउस, बड़ा गांव गेट बाहर झांसी को एक वर्ष के लिए साहू समाज के दानवीर भामाशाह की पदवी से सम्मानित किया गया। कर्मा बाई जयंती के अवसर पर भामाशाह को विशेष रूप से सुसज्जित रथ पर सवार कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में वर्ष 2023 में संपन्न हुए साहू समाज के चुनाव में विजयी महामंत्री राहुल साहू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए समाज द्वारा महामंत्री पद पर अविनाश साहू (माते), सीपरी बाजार झांसी को नियुक्त किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी बाल स्वरूप साहू ठेकेदार ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जे.पी. साहू ठेकेदार, छात्र नेता जगदीश साहू, सतीश साहू, रामचंद्र साहू बबलू, कमलेश साहू (इमलिया), महेश साहू (नगरा), रोहित साहू, विनोद साहू (जीएसटी), मिथलेश साहू, अजय लाठयां, अभिषेक साहू एडवोकेट, रामस्वरूप साहू, राजकुमार साहू, पार्षद बाल स्वरूप साहू, कुसुम साहू, रज्जू साहू (बरुआसागर), रामपाल मोदी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन व्यापारी नेता संतोष साहू ने किया, जबकि अंत में नव नियुक्त महामंत्री अविनाश माते ने सभी का आभार व्यक्त किया।







