Home इटावा कर्मचारी नेता रिज़वान अहमद ने किया महक का स्वागत

कर्मचारी नेता रिज़वान अहमद ने किया महक का स्वागत

महक का स्वागत करते कर्मचारी नेता रिज़वान अहमद

ETAWA NEWS: जनपद की होनहार बेटी महक खान सहायक अधीक्षक रीज़नल पासपोर्ट ऑफिस लखनऊ में ज्वाइनिंग के बाद इटावा आगमन पर कर्मचारी नेता रिज़वान अह मद सहित कई लोगों ने उनके आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक ज़िलाध्यक्ष एंव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग रिज़वान अहमद ने सहायक अधीक्षक रीज़नल पासपोर्ट ऑफिस लखनऊ।महक को मिठाई खिलाकर व पुष्प अर्पित कर गर्मजोशी से स्वागत कर दुआओं से नवाज़ा और महक के उज्जवल भविष्य की कामना की। कर्मचारी नेता रिज़वान अहमद ने उनके पिता अफ़ज़ाल खान व दादी का भी स्वागत  कर मुबारकबाद दी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के लेखाकार आरिफ खान, इरफान अली, वहाज अली निहाल, इमरान अहमद चीनी, सरफराज अहमद, राजू आदि लोग मौजूद रहे।