PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार थाना कर्नलगंज क्षेत्र लक्ष्मी टॉकीज, मनमोहन चौराहा,हनुमान मंदिर चौराहे पर लगातार सीसी टीम द्वारा अतिक्रमण करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के हिदायत देने के बाद भी रेड़ी पटरी रोड के किनारे दुकान लगाने वाले बाज नहीं आ रहे है। इस क्रम में शनिवार को कर्नलगंज सीसी टीम प्रभारी शिवम् चौधरी ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया विभिन्न चौराहे पर अवैध अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई की, उन्हें सख़्त हिदायत दी गई कि रोड के किनारे कोई भी अवैधरूप से अतिक्रमण नहीं करेगा न ही दुकान लगायेगा कोई अवैध अतिक्रमण करते पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी और भारी भुगतान देना होगा। उसके बाद वह अपनी टीम के साथ कई चौराहे पर गए, गश्त करते उन्होंने देखा रोड के किनारे अवैधरूप से खड़े वाहनों चालान किया जिसमें बस,मोटरसाइकिल,चारपहिया वाहन भी शामिल थे और मोटरसाइल पर ट्रिपलिंग सवार युवकों रोका गया कागज़ात की गहन जांच की गयी खामी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की गई। यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।







