Home उत्तर प्रदेश करमा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की  बैठक संपन्न

करमा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की  बैठक संपन्न

SONBHADRA/kARMA NEWS: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करमा की बैठक शनिवार को हुई।ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शास्त्री के  अध्यक्षता में  ग्राम पंचायत जडेरूआ में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज गोड़, जिला महासचिव प्रवक्ता विधानसभा प्रभारी इनामुल हक अंसारी व जिला सचिव ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद सेराज हुसैन  उपस्तिथि रहें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में किसी तरह से कोई लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर हाल मे बूथ कमेटी एक सप्ताह के अंदर बनाकर जिला कमेटी को अवगत कराये। पदाधिकारी सकृय होकर संगठन में काम करें। राहुल गांधी प्रियंका गांधी के आंदोलन को  जनता तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनपद के संबंधित अधिकारियों से मिलकर उसका समाधान कराएं ।समाधान न होने पर जिला कमेटी को अवगत कराया जाय । जनता की समस्याओं से जनता के बीच जाकर रूबरू हो। इनामुल हक अंसारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जो भी दिशा निर्देश मिल रहा है उस दिशा निर्देश के तहत कांग्रेस पार्टी का जन आंदोलन जनसंपर्क कांग्रेस चली गांव की ओर स्लोगनों के साथ कांग्रेस काम करेगी। मोहम्मद सिराज हुसैन ने कहा कि जनता की जन समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा। संगठन की समीक्षा करते हुए हुसैन ने कहा कि संगठन को बूथ लेवल से खड़ा किया जाएगा हर हाल में जो अधूरा संगठन का काम पढ़ा हुआ है पूरा करें शीघ्र पूरा करें जिससे आगामी चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने में आसानी हो सके।