Home Blog करछना भटेवरा गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

करछना भटेवरा गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

127
0

रात में घर में घुसा चोर समझकर परिजनों ने की बेरहमी से पीटाई

अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में 21 वर्षीय युवक की पीटपीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद युवक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने स्वरूप रानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचने पर युवक दम तोड़ दिया। घटना के बाद सभी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची करछना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

– प्रेमिका के घर आधी रात पहुंचा था प्रेमी

करमा चौकी क्षेत्र के पहलू का पूरा निवासी दिवाकर पटेल (21) पुत्र सालिकराम पटेल सोमवार की देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने भटेरवा गांव गया था। जहां लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और चोर समझकर उसकी पीट पीट कर अधमरा कर दिया गया। घटना के बाद लड़की के घरवालों ने युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मृतक के घरवाले भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों की पहचान की है। आरोपियों की पहचान भटेरवा गांव के नरेंद्र पटेल और बीरेंद्र पटेल के रूप में हुई है। दोनों राममूरत पटेल के बेटे हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घरवालों का आरोप है कि करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज इस घटना में लीपापोती करने में लगे है।

घटना के बारे में एडीसीपी यमुना नगर विजय आनंद ने बताया कि घर में घुसे युवक को चोर समझ कर पीटा गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

प्रयागराज से संवाददाता सुशील कुमार की रिपोर्ट