Home उत्तर प्रदेश करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत, घर में मचा...

करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत, घर में मचा कोहराम

PRATAPGARH NEWS: करंट की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के गुम्मौर असरही निवासी रामकरन पटेल की पुत्री आरती 18 नया का पुरवा धारूपुर स्थित एमपी गुप्ता विद्यालय में कक्षा ग्यारह की छात्रा थी। शुक्रवार की रात आठ बजे आरती घर में मेन बोर्ड से लाईट जलाने गयी। अचानक वह बोर्ड में करंट उतरने के कारण उसकी चपेट में आ गयी। छात्रा की चीख सुनकर परिजन दौड़े और उसे लालगंज ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले आये। यहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। आरती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां कलावती पटेल तथा पिता रामकरन व बहनें गीता, सीता, गौरी व सुधा तथा भाई अविनाश का रो रो कर बुराहाल दिखा। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजवाया।