PRAYAGRAJ NEWS: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चल रही मतगणना में गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद की गिनती पूरी हो गई। गुरुवार सुबह सम्पन्न हुई मतगणना में कमलेश कुमार द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव को 119 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। कमलेश कुमार द्विवेदी 1608 मत पाकर विजई हुए। जबकि धर्मेंद्र सिंह यादव 1489 और राजेश्वर सिंह 1220 मत पाकर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार संयुक्त सचिव पद पर बैरिस्टर सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी को 550 वोटों से पीछे छोड़ा। बैरिस्टर सिंह ने 2239 तो आशुतोष त्रिपाठी ने 1689 वोट हासिल किए। वहीं कंचन सिंह 809 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर पूर्व सैनिक शशि कुमार द्विवेदी उग्र ने जीत दर्ज की है। शशि कुमार द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार मौर्या को 453 मतों के अंतर से पराजित किया। शशि कुमार द्विवेदी को 2076 मत मिले जबकि अजय कुमार मौर्या 1623 मत पाकर दूसरे स्थान पर और जय प्रकाश सिंह 1063 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी और महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य पदों की गिनती लगातार चल रही है। बधाई देने वालों में मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़, सर्वेश सिंह, मनीष द्विवेदी, पुष्कर मिश्रा, गुरु प्रसाद मिश्रा, गणेश प्रसाद मिश्रा आदि शामिल रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी 1608,धर्मेंद्र सिंह यादव 1489,राजेश्वर सिंह 1220,भगवान दत्त पांडेय 993,प्रमोद कुमार सिंह 789,ममता मौर्या 753,अचार्य राजेश त्रिपाठी 483 डॉ अखिलेश द्विवेदी 404 राजेश कुमार दुबे 388 तथा संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह 2239 आशुतोष त्रिपाठी 1689 कंचन सिंह 809,आनंद शंकर दुबे 494 रजनीश पांडेय 446,भूदेव यादव 445,रामानुज तिवारी 432,नबी उल्लाह 367,अरविंद कुमार यादव 302 ओम आनंद 301,रोहित शुक्ला 258,उमेश चंद्र प्रजापति 176 सर्वानंद पांडेय 168 वोट हासिल किये। इसके साथ ही संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर शशि कुमार द्विवेदी 2076 अजय कुमार मौर्या 1623 जय प्रकाश सिंह 1063 विक्रांत नीरज 1034,अमरेश बहादुर तिवारी 1012, सुहैल अहमद 729, उमेश कुमार 435 वोट हासिल किया।
Home उत्तर प्रदेश कमलेश कुमार द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बैरिस्टर सिंह संयुक्त सचिव प्रशासन निर्वाचित







