Home उत्तर प्रदेश कन्हैया आटो मोबाइल द्वारा आयोजित किया गया किसान सम्मान महोत्सव

कन्हैया आटो मोबाइल द्वारा आयोजित किया गया किसान सम्मान महोत्सव

FATEHPUR NEWS: खागा नगर में पावर ट्रैक के डीलर के सौजन्य से गुरुवार को पावर ट्रैक ट्रैक्टर कम्पनी द्वारा एक किसान महोत्सव सम्पन्न किया गया। कम्पनी के सेल्स मैनेजर लक्ष्मण कुमार ने क्षेत्रीय किसानों को पावर ट्रैक ट्रैक्टर के रख रखाव व खेतो में कैसे प्रयोग करके खेती करें व फार्म पावर सुपर सीडर गेंहू की बुवाई के लिये उपलब्ध मशीनों के बारे में जानकारी दिया। सेल्स मैनेजर ने बताया कि अभी तक जीएसटी 12 परसेंट लगती थी जो अब घटकर 5 परसेंट हो गयी है, वहीं कम्पनी ने जीएसटी के अलावा 35 से 80 हजार रुपये की छूट अलग – अलग ट्रैक्टर की खरीद पर दे रही है। वहीं कम्पनी के सर्विस डिपाट के रोशन सिंह ने ट्रैक्टर के सर्विस के बारे में किसानों को जानकारी दिया। कन्हैया आटो के प्रोपोराइटर कृष्णस्वरूप सिंह ने किसानों को अपने यहां से बिकने वाले ट्रैक्टरों की सारी सुविधाओं के बारे में सारी जानकारी देते हुये किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हमारे यहां से बिना किसी परेशानी के अलग – अलग बैंकों से फाइनेंस की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, बिना किसी बंधक व गारंटर के फाइनेंस हो जाते हैं। इस मौके पर डॉक्टर अजय गुप्ता, दुर्गा शंकर गुप्ता, नन्दलाल सिंह, नीरज पांडे, आलोक कुमार, नरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के किसान भारी संख्या में किसान महोत्सव में मौजूद रहे हैं।