Home उत्तर प्रदेश कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, वृक्षारोपण,प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षणऔर सतत कृषि पद्धतियों की...

कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, वृक्षारोपण,प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षणऔर सतत कृषि पद्धतियों की आवश्यकता:डॉ. मनोज कुमार सिंह

KAUSHAMBI NEWS: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,मनौरी में बुधवार को  पर्यावरण शिक्षा, पर्यावरणीय समस्याएँ व उनके समाधान, मृदा स्वास्थ्य और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर एक महत्वपूर्ण आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किया गया। यह व्याख्यान डॉ. मनोज कुमार सिंह, वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र ने दिया।
अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने वायु एवं जल प्रदूषण, प्लास्टिक अपशिष्ट, जैव विविधता में कमी, जलवायु परिवर्तन जैसी प्रमुख पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इनके वैज्ञानिक समाधानों जैसे—कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत कृषि पद्धतियों की आवश्यकता—पर विद्यार्थियों को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। डा. सिंह ने मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्वों के संतुलन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों का उपयोग करने में मदद करता है, जिससे उत्पादन बढ़ता है और लागत घटती है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने मृदा स्वास्थ्य, मिट्टी के पोषक तत्वों, जैविक पदार्थों तथा soil testing की प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। डॉ. सिंह ने सभी प्रश्नों का वैज्ञानिक और सरल भाषा में उत्तर देकर छात्रों की जिज्ञासा का समाधान किया। कार्यक्रम में कालेज के  प्रधानाचार्य  मनीष कुमार त्रिपाठी, उप-प्राचार्य व  शिक्षकगण राकेश कुमार पटेल, कविता सहित सभी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने डॉ. सिंह द्वारा दिए गए ज्ञानवर्धक व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करते हैं।