ETAWA NEWS: क्षेत्र अंतर्गत कंधेसी पचार गांव में सर्वसेवा समिति रजि0 के तत्वाधान में आयोजित श्रीनव दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान गुरुवार की रात को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा नेता मनोज पोरवाल ने महोत्सव पंडाल में पहुचकर जगत जननी मां दुर्गा की आरती उतारकर सर्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि आदि शक्ति मां भवानी की महिमा अपरंपार है। नवरात्रि में देवी आराधना का खास महत्व है। भव्य आयोजन के लिए आयोजक समिति के पदाधिकारीगण बधाई के पात्र है। इससे पहले समिति पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया।बताते चले कि श्रीनव दुर्गा पूजा महोत्सव पंडाल में जगत जननी मां दुर्गा के दिवसवार नव स्वरूप की मनोहारी झांकी के दर्शन व भोग समेत संगीतमयी आरती की जा रही है, इसमे हर रोज शाम को बड़ी संख्या में आस्थावान श्रद्धालु एकत्र होते है। इस मौके पर दीपक तिवारी, शेखर शुक्ला, अवनीश मिश्रा आदि कई श्रद्धालु मौजूद रहे।







