AURAIYA NEWS: औरैया पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार तिवारी मय हमराह कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त गोपाल पुत्र प्रहलाद को मय एक प्लास्टिक की पिपिया मे 10 लीटर अवैध कच्ची नाजायज शराब सहित मोहल्ला बनारसीदास के ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुछताछ व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली जनपद औरैया पर मु0अ0सं0 713/2025 धारा 60 EX Act पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।







