BHADHOI NEWS: भदोही में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय औद्यानिक कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा 1 मैट्रिक टन भिन्डी को हवाई मार्ग द्वारा दुबई के मण्डी हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद में निर्मित हाईटेक नर्सरी (शाकभाजी पौध उत्पादन) का उद्घाटन/शिलान्यास मंत्री द्वारा किया गया। पीएमएफएमई योजनान्तर्गत कुल 6 उद्यमियों को मिलाकर एक करोड़ उन्नीस लाख का चेक प्रदान किया गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कृषकों को इन योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कृषकों से अपील की कि वे उद्यानिक और जैविक विधि से सब्जियों और फलों की खेती करें। कार्यक्रम में सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद,विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे,विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह एवं जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।







