Home उत्तर प्रदेश ओरीपुर नौगीर में कबड्डी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा

ओरीपुर नौगीर में कबड्डी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा

बृजेश कुमार तिवारी ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

PRATAPGARH NEWS: ओरीपुर नौगीर निवासी, समाजसेवी एवं रियल एस्टेट व्यवसायी बृजेश कुमार तिवारी, जो बाबा घुइसरनाथ के अनन्य भक्त और परोपकारी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, ने कलुआघाट में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि “हमारे क्षेत्र के युवा खिलाड़ी जिला, प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करें – यही मेरी कामना है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कबड्डी सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उनके मनोबल को ऊँचा रखने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे। बृजेश कुमार तिवारी धर्म और समाज सेवा की राह पर चलते हुए सदैव युवाओं और समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे हैं। दान-धर्म, सामाजिक सरोकार और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है। कलुआघाट की कबड्डी प्रतियोगिता में उनके प्रोत्साहन और शुभकामनाओं से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। क्षेत्रीय जनता और खिलाड़ियों ने उनके इस सहयोगी स्वभाव के लिए आभार व्यक्त किया।