ओरछा धाम की धरती धन्य, सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ बनने जा रही है :- दिलीप पांडेय
JHANSI NEWS: ओरछा धाम की पावन धरा पर आयोजित होने जा रहे पंचदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस भव्य आयोजन के लिए माननीय राजा बुंदेला जी को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।.यह महोत्सव न केवल ओरछा धाम की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाएगा, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, कला, परंपरा एवं समृद्ध विरासत को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। आयोजन के माध्यम से देश-विदेश के कलाकारों, विद्वानों एवं पर्यटकों को एक मंच पर आने का अवसर मिलेगा, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। राजा बुंदेला जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं सांस्कृतिक समर्पण के चलते यह आयोजन बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस महोत्सव से क्षेत्र के पर्यटन को नई गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप पांडेय ने अपने संदेश में कहा कि यह महोत्सव ओरछा धाम की महिमा को विश्वभर में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह आयोजन अत्यंत सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक सिद्ध हो।
उल्लेखनीय है कि ओरछा धाम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राचीन मंदिरों एवं ऐतिहासिक महत्व के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है। ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव क्षेत्र की पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।







