Home उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में PS किंधौली (2nd) के...

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में PS किंधौली (2nd) के छात्रों की शानदार सफलता

सिद्धार्थ और अयांश ने किया गौरवान्वित_
PRATAPGARH NEWS: बाबा गंज क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि प्राथमिक विद्यालय किंधौली द्वितीय के दो होनहार छात्रों सिद्धार्थ पटेल एवं आयांश यादव ने All India Sainik School Entrance Exam 2026  में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चे प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस सफलता के पीछे आदरणीय श्री राम भवन पटेल सर का मार्गदर्शन और सतत प्रेरणा विशेष रूप से सराहनीय रही। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।