Home उत्तर प्रदेश ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना बाघराय पुलिस ने 1 किलो 120 ग्राम...

ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना बाघराय पुलिस ने 1 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा व 1 रिवाल्वर .32 बोर व 1 .12 बोर दो नाली बंदूक व 10 .32 बोर जिन्दा कारतूस के व 14  .12 बोर जिन्दा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त रामनारायण मिश्रा को किया  गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 अमित द्विवेदी मय हमराह उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाठक, का0 अंशू प्रजापति द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त का मकान ग्राम जमलामऊ के पास से 1 अभियुक्त रामनारायण मिश्रा उर्फ जुग्गी पुत्र श्याम नारायण मिश्रा निवासी ग्राम जमलामऊ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 50 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा व 01 अदद रिवाल्वर .32 बोर व 01 अदद .12 बोर दो नाली बंदूक व 10 अदद .32 बोर जिन्दा कारतूस के व 14 अदद .12 बोर जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा व 01 अदद रिवाल्वर .32 बोर व 01 अदद .12 बोर दो नाली बंदूक व 10 अदद .32 बोर जिन्दा कारतूस के व 14 अदद .12 बोर जिन्दा कारतूस की बरामदगी के संबंध में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 279/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25/30 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि रिवाल्वर 32 बोर व दो नाली 12 बोर बन्दूक लाइसेन्सी है, दोनो असलहा के लाइसेन्स धारक अभिषेक तिवारी पुत्र नरसिंह नारायण तिवारी निवासी निराला नगर थाना हसनगंज लखनऊ है जो मेरे रिश्तेदार हैं। अभियुक्त से गांजा बरामदगी के संबंध में टाल मटोल करते हुए प्रयागराज से लाना बता रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. रामनारायण मिश्रा उर्फ जुग्गी पुत्र श्याम नारायण मिश्रा निवासी ग्राम जमलामऊ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 50 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्त रामनारायण मिश्रा उर्फ जुग्गी पुत्र श्याम नारायण मिश्रा निवासी ग्राम जमलामऊ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 50 वर्ष का अपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0 265/97, धारा 147/148/149/307/504/506 IPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
02. मु0अ0सं0 104/2000, धारा 147/148/149/307/325/323/504/506 IPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
03. मु0अ0सं0 133/01, धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा एक्ट, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
04. मु0अ0सं0 41/03, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
05. मु0अ0सं0 34/03, धारा 147/148/149/307/353/332/504/506 IPC व 7 CLA Act, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
06. मु0अ0सं0 28/05, धारा 323/504/506/352/325 IPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
07. NCR No. 77/06, धारा 504/506 IPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
08. NCR No. 11/07, धारा 323/504/506 IPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
09. मु0अ0सं0 15/07, धारा 110-G CRPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
10. मु0अ0सं0 69/07, धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा एक्ट, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
11. मु0अ0सं0 151/08, धारा 147/148/149/452/427/506 IPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
12. मु0अ0सं0 169/08, धारा 419/420/504/506 IPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
13. मु0अ0सं0 165/08, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
14. मु0अ0सं0 108/09, धारा 110-G CRPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
15. मु0अ0सं0 238/11, धारा 302 IPC व 3(2)5 SC/ST Act, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
16. मु0अ0सं0 04/14, धारा 302/504/506/436/341 IPC, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
17. मु0अ0सं0 17/14, धारा 25 Arms Act, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
18. मु0अ0सं0 125/14, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
19. मु0अ0सं0 70/16, धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा एक्ट, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
20. मु0अ0सं0 358/20, धारा 323/308/341/392/504/506 IPC व 3(1) द, ध व 3(2)(va) व 3(2)v SC/ST Act, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी 01 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा व 01 अदद रिवाल्वर .32 बोर व 01 अदद .12 बोर दो नाली बंदूक व 10 अदद .32 बोर जिन्दा कारतूस के व 14 अदद .12 बोर जिन्दा कारतूस बरामद ।*
पुलिस टीम का विवरण
0नि0 अमित द्विवेदी मय हमराह उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाठक, का0 अंशू प्रजापति थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ ।

बयान
जनपद प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं प्रसार की रोकथाम हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को नशामुक्त वातावरण प्रदान करना तथा समाज, विशेषकर युवाओं, को इस गंभीर बुराई से सुरक्षित रखना है। आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर — 6307363107 पर दें। आपकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।