Home उत्तर प्रदेश ऑपरेटर ने चेयरमैन प्रतिनिधि पर लगाया मारपीट व अभद्रता का आरोप, पुलिस...

ऑपरेटर ने चेयरमैन प्रतिनिधि पर लगाया मारपीट व अभद्रता का आरोप, पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत अजुहा के चेयरमैन प्रतिनिधि व उनके साथियों पर नगर पंचायत अजुहा में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर ने मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ।  कुशीनगर जनपद के चन्द्रौटा निवासी त्रिपुरारी तिवारी ने मंगलवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अधिशासी अधिकारी अजुहा द्वारा जेब पोर्टल पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य करता है । त्रिपुरारी तिवारी का आरोप है कि मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे के करीब चेयरमैन प्रतिनिधि व उनके साथी नगर पंचायत कार्यालय अजुहा पहुंचे जहां चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे , कार्यालय में मौजूद लोगो द्वारा बीच बचाव के बाद वहां से भाग आया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
चेयरमैन ने युवक पर लगाया अभद्रता व जान से मारने की धमकी का आरोप
नगर पंचायत अजुहा की चेयरमैन शांति देवी कुशवाहा ने मंगलवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने पति ओमप्रकाश कुशवाहा के साथ सुबह लगभग साढ़े दस बजे नगर पंचायत कार्यालय गई थी । चेयरमैन शांति देवी कुशवाहा का आरोप है कि इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में बैठे एक व्यक्ति को नगर पंचायत कार्यालय से जाने के लिए कहा तो आगबबूला होकर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा , कार्यालय में मौजूद लोगो के समक्ष ओमप्रकाश ने उसे बाहर निकाला । चेयरमैन की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।