Home उत्तर प्रदेश ऑन-लाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पैसा दिलाया वापस

ऑन-लाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पैसा दिलाया वापस

MIRZAPUR NEWS: पड़री पुलिस साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन ठगी की घटना से सम्बन्धित एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पीड़ित के खाते में ₹ 3338/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई।आवेदक नीरज कुमार यादव ने थाना पड़री पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। इस शिकायत पर थाना पड़री साइबर क्राइम टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित बैंक को मेल किया और जाँच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में पड़री पुलिस साइबर क्राइम टीम ने कड़ी मेहनत की और पीड़ित के खाते में कुल ₹ 3338/- वापस कराए।पीड़ित नीरज कुमार यादव ने पड़री पुलिस साइबर क्राइम टीम के उच्चाधिकारीगण और साइबर क्राइम टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।