एकजुट के पदाधिकारियों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन यूपी बोर्ड सचिव को सौंपा
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेशीय आह्वान पर प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को बोर्ड मुख्यालय में आज तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है कि आनलाइन हाजिरी के दौरान जो खामियां आ रही है उसे शीघ्र दूर किया जाए। एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव ने यूपी बोर्ड सचिव से प्रदेश में शिक्षको, छात्र, छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति से संबंधित खामियों की जानकारी दी। एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव ने सचिव को बताया कि पोर्टल पर आनलाइन उपस्थिति लगाते समय छात्र, छात्राओं के अवकाश का कारण लिखना आवश्यक है जबकि ग्रामिण क्षेत्र के बच्चे बिना प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित रहते हैं, यदि उन्हें अनुपस्थित दर्शाया जायेगा तो हर महीने नाम कटेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में आनलाइन उपस्थिति के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधा जैसे – कम्प्यूटर, इंटरनेट, कम्प्यूटर शिक्षक, बिजली आदि नहीं है ऐसे में उपस्थिति लगाना मुश्किल हो जाता है। एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव ने बताया कि कक्षा 9 के रजिस्ट्रेशन के लिए टीसी ध् एसआर की कापी अपलोड करना अनिवार्य है, जो व्यवहारिक नहीं है। अधिकांश विद्यालयों ने रजिस्ट्रेशन कार्य कम्प्यूटर की दुकानों पर कराया जाता है। दुकानों तक टीसी ध् एसआर रजिस्टर ले जाने में खोने का भी डर है। प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया से कोई आपत्ति नहीं है बल्कि विभाग द्वारा विद्यालय स्तर पर इसके लिए की गई तैयारियां शून्य होने से पूरे प्रदेश के शिक्षक परेशान हैं जो निश्चित ही खेद और पीड़ा का विषय है जिसका यथाशीघ्र समुचित समाधान आवश्यक है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने ज्ञापन लेकर शिक्षक नेताओं को अश्वस्त किया कि समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा जिसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही है। बोर्ड सचिव को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मण्डल ने एकजुट के वरिष्ठ शिक्षक नेता सुरेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप शुक्ल, सुधाकर ज्ञानार्थी, लक्ष्मी नारायण सिंह, मिथिलेश मौर्य, देवराज सिंह, डीपी यादव, विजय प्रकाश ष्विद्रोहीष्, देवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, लालमणि यादव, सुरेन्द्र सिंह, आकांक्षा कुशवाहा , गार्गी श्रीवास्तव, अशोक पटेल, अरुण सोनी सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं थे।







