PRATAPGARH NEWS: ए०आर०पी० एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जनपद प्रतापगढ़ में संगठन का जनपदीय चुनाव दिनांक 16 फरवरी 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। ए०आर०पी० एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत एकेडमिक रिसोर्स पर्सन का प्रादेशिक संगठन है। हाल ही में संगठन का गठन किया गया तथा प्रादेशिक कार्यकारिणी का निर्माण भी किया गया है। कार्यकारिणी गठन के उपरांत प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद स्तरीय कमेटियों के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही है। इसी क्रम में जनपद प्रतापगढ़ में प्रादेशिक उपाध्यक्ष शिल्पा शुक्ला, मंडल अध्यक्ष ऋषि द्विवेदी तथा जनपद प्रयागराज से पधारे पर्यवेक्षकों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।
चुनाव परिणाम के अनुसार बबलू सोनी को सर्वसम्मति से जिला मीडिया प्रभारी चुना गया। जिला प्रवक्ता पद पर सबा अख्तर एवं चन्द्रभान यादव का चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर शबाना बानो एवं महेन्द्र पाण्डेय निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष शुक्ला, संगठन मंत्री पद पर अवनीश श्रीवास्तव एवं मो० आमिर तथा संयुक्त मंत्री पद पर वीरेन्द्र कुमार का चयन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए बसंत लाल सरोज एवं नवीन शुक्ला के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें नवीन शुक्ला ने अधिक मत प्राप्त कर विजय हासिल की। मंत्री पद के लिए विनोद सिंह, रविकांत पाण्डेय एवं राम शिरोमणि यादव मैदान में थे, जिनमें से राम शिरोमणि यादव विजयी घोषित किए गए। चुनाव के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती एवं एकजुटता का संकल्प लिया। इस प्रकार जनपद प्रतापगढ़ में चुनाव पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न







