JALAUN NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान थानों और कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का उचित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए निर्देशित किया। अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया।







