Home उत्तर प्रदेश एसपी ने किया थाना मंझनपुर का वार्षिक निरीक्षण

एसपी ने किया थाना मंझनपुर का वार्षिक निरीक्षण

KAUSHAMBI पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा थाना मंझनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसपी को गार्द द्वारा सलामी दी गयी। तत्पश्चात थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दी गृह, रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बैरकों, थाना परिसर व शौचालय का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व सीओ मंझनपुर मौजूद रहे।